वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
हम सभी मिलकर काम करना चाहते हैं और राज्य और देश को मजबूत बनाना चाहते हैं
कोलकाता। कोलकाता में आयोजित "बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2025" में शामिल होने आए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने कालीघाट मंदिर जाकर मां काली की आराधना की। पूजा अर्चना के बाद कल्पना सोरेन ने कहा कि मैंने झारखंड, पश्चिम बंगाल, देश और दुनिया के लोगों की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
इस मौके पर हेमंत सोरेन ने कहा कहा कि देश-विदेश से कई लोग झारखंड में निवेश करते हैं। -झारखंड में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई समानताएं हैं। हम सभी मिलकर काम करना चाहते हैं और राज्य और देश को मजबूत बनाना चाहते हैं।